Ro no D15139/23

प्रकृति प्रेमी रितु मेश्राम ने सोलर पैनल लगवाकर पर्यावरण संरक्षण में निभाई सहभागिता

रायपुर, 10 नवंबर 2025/श्रीमती रितु मेश्राम एक शिक्षिका होने के साथ-साथ प्रकृति प्रेमी भी हैं। हरे-भरे पौधों और स्वच्छ वातावरण से उनका गहरा जुड़ाव है। घर के आंगन से लेकर छत तक वे हरियाली से सजा कर रखती हैं। बच्चों को पढ़ाते समय वे हमेशा पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाती हैं और यही सीख वे अपने जीवन में भी उतार रही हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने घर की छत पर जुलाई माह में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाया। सोलर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी सहभागिता निभा रही है।

समृद्धि कॉलोनी, बलौदाबाजार निवासी रितु मेश्राम ने बताया कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल एक बड़ी चिंता थी लेकिन अब सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से यह बोझ लगभग शून्य हो गया है। सरकार द्वारा मिली सब्सिडी ने इस पहल को और भी आसान बना दिया। सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि घर की छत न केवल बिजली पैदा कर रही है बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में भी योगदान दे रही है।

रितु मेश्राम कहती हैं कि सौर ऊर्जा की यह रोशनी सिर्फ उनके घर को ही रोशन नहीं कर रही है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी उजाला दे रही है। यह योजना न सिर्फ आर्थिक राहत देती है, बल्कि लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा भी देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए रितु मेश्राम कहती हैं कि उन्होंने ऐसा मार्ग दिखाया, जिससे लोग पर्यावरण संरक्षण के साथ आत्मनिर्भर हो रहे हैं ।

  • Related Posts

    पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत पालक चौपाल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन

    *- पोषण, देखभाल और नियमित जांच से कुपोषण पर पाई जीत* राजनांदगांव 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला प्रशासन द्वारा संचालित पोट्ठ लईका पहल के माध्यम से कुपोषण मुक्ति…

    Read more

    उल्लास कार्यक्रम: जेल में शिक्षा के जरिए सुधार की नई पहल

    धमतरी 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला जेल धमतरी में बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अभिनव पहल की जा रही है। “उल्लास कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट