Ro no D15139/23

आईटीआई टेड़ेसरा में नव कौशल पथ नई राह नया हुनर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था टेड़ेसरा में नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के लिए 3 एवं 4 अगस्त 2026 को दो दिवसीय नव कौशल पथ नई राह नया हुनर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार, अप्रेंटिसशिप तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। प्राचार्य श्री एसआर डोंगरे ने नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया और प्रशिक्षण का महत्व बताया। कार्यक्रम में पीपीटी के माध्यम से विषय-वस्तु पर विषयवार जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस संस्था की प्रभारी प्रशिक्षण अधीक्षक व प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती हेमलता चंदाने ने प्रशिक्षणार्थियों, प्रशिक्षण एवं संस्था का परिचय दिया। श्रीमती ममता बंजारे ने क्राफ्ट्समेन ट्रेनिंग स्कीम (सीटीएस), श्रीमती भारती देवांगन ने अप्रेंटिसशिप एक्ट (एनएपीएस ), श्री अनीश कुमार लाजरस ने परीक्षा एवं कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी), श्री नटवर लाल कटेन्द्र ने आईटीआई उत्तीर्ण होने के उपरान्त डिप्लोमा पाठ्यक्रम में लेटरल एंट्री, श्रीमती निष्ठा वाधवा ने राज्य की संस्थाओं में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसी तरह कार्यक्रम के द्वितीय दिवस जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारी श्रीमती शुभी जग्गी, श्री संजय, श्री कुरैशी द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन दिया गया। संस्था के श्री अवधेश गुप्ता ने प्रशिक्षण उपरान्त रोजगार, श्री नोहर सिंह ने उद्योगों की जानकारी दी। औद्योगिक प्रतिष्ठान जैन एग्रो कोपेडीह के प्रबंधक श्री अनिमेष जैन ने उद्योगों में प्रशिक्षणार्थियों को उद्यमशीलता बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भारती देवांगन एवं श्रीमती निष्ठा वाधवा द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    “राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार।”

    रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार पुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार अम्बिकापुर 28 अगस्त 2026/  रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधाओं का रखा विशेष ध्यान   धमतरी, 29 अगस्त 2026। जिले में पर्यटन को नई…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध