Ro no D15139/23

नवापाली के किसान ज्ञानसागर ने बेचा 117 क्विंटल धान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान-हितैषी नीति से मिला भरोसा

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए वरदान, धान विक्रय हुआ सरल, सुगम और पारदर्शी
छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी की एक सरल, पारदर्शी और संवेदनशील व्यवस्था विकसित की गई है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि अन्नदाता को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उसे समय पर उचित मूल्य प्राप्त हो। इसी सोच के अनुरूप जिले में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से लगातार जारी है।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टोकन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे किसानों को न केवल समय पर टोकन मिल रहा है, बल्कि धान विक्रय की प्रक्रिया भी अत्यंत सहज हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की किसान-हितैषी सोच के तहत प्रदेश में ‘तूहर टोकन’ मोबाइल ऐप को 24×7 सक्रिय कर दिया गया है। अब किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकते हैं। साथ ही किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों के लिए अग्रिम टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे भीड़, तकनीकी दबाव और असुविधा जैसी समस्याओं से राहत मिल रही है।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्राम नवापाली के किसान श्री ज्ञानसागर जेना ने ऑनलाइन टोकन व्यवस्था का लाभ उठाते हुए उपार्जन केंद्र में 117 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन मिलने से उन्हें समय पर उपार्जन केंद्र बुलाया गया और पूरी प्रक्रिया बेहद आसान एवं व्यवस्थित रही। ज्ञानसागर जेना ने कहा कि धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उपार्जन केंद्र में छाया, पेयजल, बैठने और सुचारू तौल जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध थीं। किसान श्री ज्ञानसागर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन द्वारा किसानों के हित में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
रायगढ़ जिले में वर्तमान में सभी 105 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार सभी केंद्रों में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। शासन की मंशा के अनुरूप लघु एवं सीमांत किसानों से प्राथमिकता के आधार पर धान खरीदी की जा रही है, वहीं बड़े किसानों से समिति में उपलब्ध निर्धारित सीमा के अनुसार धान उपार्जन किया जा रहा है। कलेक्टर  चतुर्वेदी ने सभी समिति प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, अनुशासन और विश्वास के साथ संपन्न हो।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय की किसान-हितैषी नीति का परिणाम है कि आज प्रदेश का किसान स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस कर रहा है। प्रदेश सरकार की यह पहल न केवल किसानों की आय को सुरक्षित कर रही है, बल्कि ‘किसान खुशहाल, छत्तीसगढ़ समृद्ध’ के संकल्प को भी साकार कर रही है।

  • Related Posts

    संस्कृति विभाग ने अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों के लिए छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के तहत प्रविष्टियां की आमंत्रित आर्थिक अभाव अब प्रतिभा की राह में नहीं बनेगा बाधा, कला-संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    रायपुर, 17 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ ने अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की फेम ट्रिप से प्रभावित हुए देश के प्रतिनिधि, प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और आतिथ्य की सराहना

    रायपुर, 17 मार्च।छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार और राज्य की प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक धरोहर को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित फेम (FAM)…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान