Ro no D15139/23

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

कोरबा 19 फरवरी 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एस.एन. केशरी के नेतृत्व में  स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ तथा एकम फाउंडेशन के सहयोग से गैर संचारी रोग (एनसीडी) पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के 114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में टाइप 1 डायबिटीज के बढ़ते प्रभाव, परामर्श तकनीक, सामुदायिक जागरूकता तथा इसके नैदानिक प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान पेशेंट सपोर्ट ग्रुप और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की भूमिका के साथ-साथ रोगियों एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी गहन चर्चा की गई। प्रशिक्षण में विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि स्वास्थ्य कर्मी किस प्रकार टाइप 1 डायबिटीज मरीजों और उनके परिवारों को सामाजिक, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और आर्थिक बोझ से निपटने के लिए प्रभावी परामर्श प्रदान कर सकते हैं।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र को सीएमएचओ  डॉ केशरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता सोना, यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र सिंह एवं जिला प्रबंधक (अस्पताल) कुमारी गीता एक्का द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला प्रबंधक (एन.एच.एम.) श्री पद्माकर शिंदे तथा एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. नरेन्द्र जायसवाल का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा