Ro no D15139/23

राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़कों में सुधारात्मक कार्य करने तथा रात्रि में पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत – कलेक्टर

– सड़कों पर मवेशियों को नहीं छोडऩे के लिए गांवों में मुनादी कराने के दिए निर्देश
– राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क दुर्घटना के कारण मवेशियों की मृत्यु पर गहरी नाराजगी व्यक्त की
– सड़कों पर मवेशियों के दुर्घटना होने पर वाहन चालक जितने जिम्मेदार, उतने ही पशुपालक भी जिम्मेदार
– सड़क दुर्घटना के चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुधार एवं लाईट लगाने के दिए निर्देश
– कलेक्टर ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक
राजनांदगांव 19 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में  जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने विगत कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क दुर्घटना के कारण मवेशियों की मृत्यु पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटना अधिक हो रही है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग में ब्लैक स्पाट का चिन्हांकन करने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों में सुधारात्मक कार्य कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग में रात्रि के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने कहा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में रात्रि के समय सघन मॉनिटरिंग कर बैठे मवेशियों को हटाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग में मवेशियों के बैठने से मवेशियों के साथ जनहानि होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करें जिन स्थानों में अधिक संख्या में मवेशी सड़क पर बैठते हैं। ऐसे स्थलों से मवेशियों को पशु आश्रय स्थलों में शिफ्टिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधियों को मवेशियों में रेडियम बेल्ट लगाने कहा, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थलों में लाईट की व्यवस्था और राष्ट्रीय राजमार्ग में ब्लिंक लाईट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में दोबारा ऐसी दुर्घटना होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग में सांकेतिक बोर्ड और पशु विचरण बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने पशु आश्रय स्थलों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पशुओं को सड़को पर नहीं छोडऩे के लिए गांवों में मुनादी कराने के निर्देश दिए। यदि कोई ऐसा कार्य करते हुए पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने कहा। सड़कों पर मवेशियों के दुर्घटना होने पर वाहन चालक जितने जिम्मेदार है उतने ही पशुपालक भी जिम्मेदार हैं। सड़क पर पशु दुर्घटना होने पर संबंधित पशुमालिक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग टीम को राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने कहा। पेट्रोलिंग टीम के नोडल अधिकारी और ड्रायवर की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से समन्वय करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय अधिक दुर्घटनाएं हो रही है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में ब्लैक स्पाट में लाईट की जरूरत है। उन्होंने नेशनल हाईवे पर मवेशियों को छोड़ते हुए पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों में बैठे मवेशियों के मालिकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधि एवं अशोका टोल प्लाजा के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?