Ro no D15139/23

नवगुरूकुल में तैयारी से नीलम को मिला रोजगार का अवसर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए नवगुरूकुल दे रहा है बढ़िया अवसर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस कड़ी में जशपुर जिले की नीलम यादव अपने सफलता की कहानी बयां कर रही है।
उन्होंने बताया कि वे जशपुर, छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। उनके पिता का नाम महेश यादव है और  माता का नाम कमला यादव है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 10 वीं तक शिशु निकेतन हाई स्कूल, जशपुर में पूरी की है। 11वीं और 12वीं की शिक्षा  गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, गम्हरिया से पूरी की।  नवगुरुकुल के बारे में अपने स्कूल में सेविर के आयोजन से पता चला। इसके बाद,  स्वामी आत्मानंद बॉयज़ स्कूल के सेमिनार में भाग लिया, जहाँ मुझे नवगुरुकुल के लर्निंग मॉडल के बारे में विस्तार से समझने का अवसर मिला।
उन्होंने बताया कि इसके बाद,  नवगुरुकुल की एंट्रेंस परीक्षा दी और दस दिन बाद नवगुरुकुल कैंपस, जशपुर में शामिल हो गई। नवगुरुकुल में आना मेरे जीवन का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। यहाँ मैंने अपने परिवार के बिना अपनी पढ़ाई शुरू की और धीरे-धीरे डेटा एनालिटिक्स और बेसिक अकाउंट सीखा। टेक्निकल स्किल्स के साथ-साथ नवगुरुकुल ने मेरी अंग्रेज़ी कम्युनिकेशन, आत्मविश्वास, लाइफ स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स को भी मजबूत किया, जिससे मेरी पूरी दिनचर्या में बदलाव आया। मुझे एक साल होते ही एक कंपनी का जॉब ऑफर आया, वो कंपनी है उमाश्री टेक्सप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद। इस जॉब में मेरा रोल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव का था और मेरी नवगुरुकुल से ली गई शिक्षा का सफलतापूर्वक फल प्राप्त हुआ। इस जॉब में मैंने खुद को उन स्किल्स के साथ निखारा जो नवगुरुकुल से प्राप्त हुई थी, जैसे सेल्फ कॉन्फिडेंट, मेहनत और खुद पर भरोसा रखना। नवगुरुकुल ने मुझे एक सामान्य और झिझकने वाली लड़की से आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार इंसान बना दिया है। नवगुरुकुल ने न सिर्फ मुझे पढ़ाया, बल्कि मुझे खुद पर भरोसा करना भी सिखाया। मैं नवगुरुकुल की दिल से आभारी हूँ, जिसने मेरे जीवन को सही दिशा दी और मुझे आगे बढ़ने का मौका दिया।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?