Ro no D15139/23

शासन तिहार में जनकल्याण की मिसाल नीरा प्रजापति और निमिता केरकेट्टा को मिला नया राशनकार्ड राजापुर क्लस्टर में बनाएं गए 71 नवीन राशनकार्ड

अम्बिकापुर 28 मई 2025/  सुशासन तिहार के पहले चरण की सफलता अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगी है। ग्राम पंचायत राजापुर की निवासी श्रीमती निरा प्रजापति और ग्राम पंचायत हर्रामार की श्रीमती निमिता केरकेट्टा को आज समाधान शिविर के दौरान उनके नवीन राशनकार्ड प्रदान किए गए। दोनों महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत एक महीने पूर्व आवेदन दिया था और इतनी शीघ्रता से कार्यवाही पूरी होने की उन्हें उम्मीद नहीं थी।

उन्होंने बताया कि हमें विश्वास नहीं हो रहा कि महज एक महीने में हमारा राशनकार्ड बनकर तैयार हो गया, श्रीमती नीरा प्रजापति ने भावुक होकर कहा कि, समाधान शिविर में जब अधिकारियों ने हमारा नाम पुकारा और राशनकार्ड सौंपा, तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
वहीं निमिता केरकेट्टा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह सब उनकी अभिनव पहल का ही परिणाम है। हमारी समस्या  का इतनी सहजता और तत्परता से निराकरण किया गया।
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजापुर क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले 8 ग्राम पंचायतों में कुल 71 नवीन राशनकार्ड बनाए गए हैं। यह उपलब्धि शासन की सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार ने ग्रामीणों में विश्वास और प्रशासन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को और मजबूत किया है। शासन की इस पहल से जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंच रहा है, जिससे आमजन के जीवन में वास्तविक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

  • Related Posts

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक

    *समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा संबल*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण…

    Read more

    जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

    जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मिली नई दिशा   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार