Ro no D15139/23

बूथ के लिए पर्ची तैयार कर रहे थे नीरज कुमार, तभी आया फोन और अचानक बदली किस्मत, अब बांकीपुर में PK को देंगे चुनौती

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को वोट डाले जायेंगे. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा बीजेपी के कैंडिडेट को लेकर हो रही है. बीजेपी ने अचानक अपना फैसला बदला और अब अभिषेक कुमार के बदले नीरज कुमार सिन्हा उपचुनाव लड़ेंगे. भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है. अब नीरज कुमार आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता और प्रशांत किशोर को चुनौती देंगे. नीरज कुमार को बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी उनके दोस्तों ने शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे दी.

नीरज कुमार ने क्या-क्या बताया?

बीजेपी कैंडिडेट नीरज कुमार ने बताया, वह बांकीपुर उपचुनाव के लिए नरेंद्र भारती मंडल में बूथ के लिए पर्ची तैयार करने में लगे थे. इसी दौरान उनके फोन की बैट्री डिस्चार्ज हो गई. वे मीठापुर बी एरिया स्थित अपने घर आ गए और फोन को चार्ज पर लगा दिया. नीरज बताते हैं कि इस दौरान उन्हें किसी बड़े नेता या पार्टी की ओर से फोन किया गया भी होगा, तो मोबाइल ऑफ होने के कारण बात नहीं हुई.

आगे उन्होंने बताया, शाम पांच बजे अचानक घर पर कुछ दोस्त आए और बताया कि उन्हें भाजपा ने बांकीपुर से उम्मीदवार बना दिया है. दोस्तों की बात पर यकीन नहीं हुआ तो टीवी खोलकर देखा तो समझ में आया कि सही कह रहे हैं. फिर पार्टी की ओर से लोग घर पर आएं और हम प्रदेश कार्यालय पहुंचे. नीरज ने कहा कि उनका पूरा परिवार भावुक है. पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है. नीरज के माता-पिता नहीं हैं. वे बड़े भाई के साथ मीठापुर में रहते हैं.

सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

नीरज कुमार को बांकीपुर से बीजेपी कैंडिडेट बनाए जाने के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई दी. सीएम सम्राट चौधरी ने नीरज सिन्हा को प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता एनडीए प्रत्याशी को जितायेगी. इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी.

नीरज कुमार के बारे में जानिए

बीजेपी कैंडिडेट नीरज कुमार (31 साल) मीठापुर के निवासी हैं. 1994 में जन्मे मूल रूप से नालंदा के रहुई ब्लॉक के नीरज सिन्हा स्नातक और अविवाहित हैं. 2006 में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी. वह ‘नरेंद्र भारती मंडल’ के अध्यक्ष हैं. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद दोपहर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से यह घोषणा की गई. नीरज सोमवार को नॉमिनेशन करेंगे.

अभिषेक कुमार ने बताई उपचुनाव नहीं लड़ने की वजह

अभिषेक कुमार ने शुक्रवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर उपचुनाव नहीं लड़ने की वजह बताई. उन्होंने कहा, बांकीपुर में होने वाले उपचुनाव में वो नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पारिवारिक वजहों से चुनाव लड़ने में मैं असमर्थ हूं. चुनाव नहीं लड़ने का पत्र उन्होंने बिहार बीजेपी चीफ संजय सरावगी को सौंपा.

  • Related Posts

    बिहार सरकार 60 लाख रुपये प्रतिमाह किराये पर लेगी हेलीकॉप्टर, अब आसमान से देख सकेंगे राजगीर, वाल्मीकिनगर और मां मुंडेश्वरी धाम की खूबसूरती

    Bihar Heli Tourism: बिहार घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. अब राज्य के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों का हवाई दर्शन भी किया जा सकेगा. बिहार सरकार ने हेली…

    Read more

    बिहार सरकार बैंकों से लेगी 21000 करोड़ का लोन, राज्य में रफ्तार पकड़ेगा सड़क और पुलों का निर्माण

    Bihar Government: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर का कायाकल्प करने के लिए बैंकों से 21 हजार करोड़ रुपये का बड़ा कर्ज लेने जा रही है. इस लोन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान