Ro no D15139/23

नीट परीक्षा 4 मई को : कलेक्टर ने ली केंद्राध्यक्षों एवं पुलिस विभाग की बैठक, पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर, 29 अप्रैल 2025/  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी  द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 4 मई को दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले में नीट परीक्षा के सफल, पारदर्शी और निष्पक्ष संचालन हेतु परीक्षा केंद्राध्यक्षों, प्राचार्यों और पुलिस विभाग की बैठक ली। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा नोडल अधिकारी श्री डी. एस. उईके, जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए. के. सिन्हा तथा पुलिस विभाग और विभिन्न विद्यालय-महाविद्यालयों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूर्व सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश
कलेक्टर श्री भोसकर ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा संचालन हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्त की गई है जो सभी तैयारियों की सतत निगरानी करेंगे।

11 परीक्षा केंद्रों पर 4426 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 4426 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, अंबिकापुर, राजमोहिनी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज, अंबिकापुर, राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज, अंबिकापुर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबिकापुर, शासकीय मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल, अंबिकापुर,शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, अंबिकापुर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या शिक्षा परिसर, अंबिकापुर, सैनिक स्कूल, अंबिकापुर, गवर्नमेंट नगर पालिका निगम स्कूल, अंबिकापुर, राजमोहिनी देवी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, अजीरमा अंबिकापुर, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खलिबा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

कलेक्टर ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षा के आयोजन के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय दें। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, सुविधाएं तथा शांति बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल को तैनात करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!