Ro no D15139/23

जिले में नीट (यूजी) 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण संपन्न

– परीक्षा में 1784 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 198 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे*

राजनांदगांव 21 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा का आयोजन आज 21 जून 2026 को जिले के 6 परीक्षा केन्द्रों में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले में परीक्षा हेतु कुल 1982 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1784 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 198 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का संचालन एनटीए द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया। परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए थे। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक अनियमितता को रोकने के लिए जैमर की व्यवस्था तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जनरेटर की व्यवस्था भी सभी केन्द्रों में की गई थी। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं सतत निगरानी के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में कार्यपालिक दण्डाधिकारी (मैजिस्ट्रेट) तथा ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी गई।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली गई थी। कलेक्टर ने परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग की गई तथा सभी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार संपन्न कराई गई तथा पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया गया। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बना रहा

  • Related Posts

    राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

      महतारी वन्दन योजना के तहत कुल 20076 करोड़ रूपए बहनों के खातों मे हस्तांतरित किए गए : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने कहा : प्रदेश की विष्णुदेव साय…

    Read more

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला