Ro no D15139/23

कोंडागांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- मुख्यधारा में लौट रहे पुनर्वासित व्यक्तियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, लिया संकल्प

रायपुर, 21 जून 2026/ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर कोण्डागांव में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में देवखरगांव पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित व्यक्तियों (पुनर्वासितों) ने भी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने इन पुनर्वासित व्यक्तियों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें जीवन की इस नई व सकारात्मक शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

*समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित नागरिक*

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के समन्वय से देवखरगांव पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की पुनर्वास नीति के तहत इन व्यक्तियों को शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए विभिन्न प्रकार के कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। योग दिवस के मौके पर इन नागरिकों की सक्रिय भागीदारी समाज में आ रहे इस सकारात्मक बदलाव का एक बड़ा प्रतीक बनकर उभरी है।

*लाइवलीहुड कॉलेज से मिल रहा रोजगार का प्रशिक्षण*

वर्तमान में पुनर्वास केंद्र में कुल 21 पुनर्वासित व्यक्ति निवास कर रहे हैं, जो लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं। वर्तमान में 3 प्रशिक्षार्थियों को श्असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियनश् और 3 प्रशिक्षार्थियों को टू-व्हीलर सर्विस असिस्टेंट का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शेष बचे 15 पुनर्वासित व्यक्तियों को भी बहुत जल्द कारपेंटर, राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, सिलाई और वाहन चालक जैसे विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जाएगा।

शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की यह अनूठी पहल इन नागरिकों को हुनरमंद बनाकर समाज में ससम्मान स्थापित करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस जिला स्तरीय आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक व स्कूली छात्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ‘स्कूल केईन्ता’ अभियान से नारायणपुर के दुर्गम गांवों तक पहुंची शिक्षा

      घमंडी के बच्चों को गांव में ही मिली शाला और जाति प्रमाण पत्र ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिले नारायणपुर में कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्कूल केईन्ता’…

    Read more

    सकारात्मक व निष्पक्ष लेखन से ही संभव है समाज परिवर्तन – कुलपति प्रो. दयाल

      भानुप्रतापपुर के छात्रों ने किया केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए