Ro no D15139/23

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही: 2 शिक्षक निलंबित, 118 कर्मचारियों को नोटिस

रायपुर, 14 फरवरी 2025 / निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर रायगढ़ जिले के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं 118 अधिकारी-कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने बताया कि श्री काश्मीर कुजूर (माध्यमिक शाला आश्रम तेंदुमुड़ी) और श्री अखिल शर्मा (प्राथमिक शाला बालक, हमालपारा) को रायगढ़ नगर निगम के मतदान दल में नियुक्त किया गया था। लेकिन 10 फरवरी को केआईटी रायगढ़ परिसर में मतदान सामग्री वितरण के दौरान दोनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खरसिया निर्धारित किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवि राही ने बताया कि मतदान दलों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके लिए कई चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किए गए। ट्रेनिंग से गायब रहे 118 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कलेक्टर ने कहा है कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

      कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव…

    Read more

    अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

      गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां मुख्यमंत्री ने कहा…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान