Ro no D15139/23

स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही,सचिव निलंबित

रायपुर,15 मई 2025/ बलौदाबाजार जिले में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव में रूचि नहीं लेने पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वच्छ भारत मिशन का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए सामुदायिक शौचालयों के रख -रखाव में कोताही बरतने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत झीपन के सचिव शिवप्रसाद साहु के द्वारा शासन की महत्त्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय के रख- रखाव में किसी प्रकार की रूचि नहीं लेना और उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीईओ जिला पंचायत के द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 के भाग दो नियम 4 के तहत ग्राम पंचायत सचिव शिवप्रसाद साहु को निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत झीपन का अतिरिक्त प्रभार संजय कुमार वर्मा ग्राम पंचायत सचिव भटभेरा को दिया गया है। निलंबन अवधि में शिवप्रसाद साहु का मुख्यालय जनपद पंचायत सिमगा निर्धारित किया गया है। इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

  • Related Posts

    कुरूद में ‘युवा कनेक्ट खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

    खेल, फिटनेस और अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान   धमतरी, 27 अगस्त 2026/ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद के सेमिनार हॉल में…

    Read more

    पेंड्रावन के विद्यार्थियों के साथ X पर साझा की सेल्फी, गजेंद्र ने लिखा: “बच्चे हमारा भविष्य हैं”

    “हमारे बच्चे हमारा भविष्य हैं… और भविष्य से कभी दूरी नहीं बनाई जाती” : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव   विधार्थियों की हर जायज़ माँग पूरी करने का दिलाया भरोसा —-…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक