Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायत पर आरएचओ निलंबित,चार को चेतावनी पत्र जारी

रायपुर, 15 मई 2025/बलौदाबाजार जिले मे सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त शिकायतों पर कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश जिले के विभाग प्रमुखों को दिए गए हैं । इस कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने एक ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (आरएचओ )को निलम्बित कर चार को चेतावनी पत्र जारी किया है।

विकासखण्ड पलारी के उपस्वास्थ्य केंद्र हरिनभट्टा के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) उपेंद्र साहू के विरुद्ध सुशासन तिहार में ग्रामीण जनों द्वारा शासकीय कार्य में रुचि न लेने और ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने संबंधी शिकायत की गई थी जिसके लिए जाँच समिति बनाई गई । जांच में शिकायत सही पाई गई जिस आधार पर उन्हें सिविल सेवा आचरण नियम 1965 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यायल कसडोल में मुख्यालय निर्धारित किया गया है । निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांसी में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) सुषमा चंद्राकर द्वारा मरीजों से दुर्व्यवहार एवं कार्य सही तरीके से न करने की शिकायत प्राप्त हुई ,पलारी में ही ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) परदेशी वर्मा द्वारा अवैध प्राइवेट क्लीनिक का संचालन की शिकायत सुशासन तिहार में प्राप्त हुई थी जिस पर जाँच की गई । विकास खण्ड भाटापारा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनेली में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) तेजेश्वरी साहू एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती हीना वर्मा द्वारा मरीजों से अनुचित व्यवहार एवं दवा वितरण में लापरवाही की शिकायत सुशासन तिहार में प्राप्त हुई। उक्त चारों शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए सीएमएचओ ने संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों को चरित्रावली चेतावनी पत्र जारी करते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कठोर कार्यवाही को कहा है।

  • Related Posts

    कुरूद में ‘युवा कनेक्ट खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

    खेल, फिटनेस और अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान   धमतरी, 27 अगस्त 2026/ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद के सेमिनार हॉल में…

    Read more

    पेंड्रावन के विद्यार्थियों के साथ X पर साझा की सेल्फी, गजेंद्र ने लिखा: “बच्चे हमारा भविष्य हैं”

    “हमारे बच्चे हमारा भविष्य हैं… और भविष्य से कभी दूरी नहीं बनाई जाती” : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव   विधार्थियों की हर जायज़ माँग पूरी करने का दिलाया भरोसा —-…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक