Ro no D15139/23

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-कलेक्टर मिश्रा

अधिकारी समन्वय बनाकर करें काम, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर किसान पंजीयन, प्रधानमंत्री जनमन, प्रधानमंत्री आवास योजना की ब्लॉकवार जानकारी ली और विकासखंड स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय बनाकर जिले के विकास हेतु कार्य करें, कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ होगी। इसके लिए खरीदी केन्द्रों में बारदाने, पेयजल, छाया और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पात्र किसान धान बेचने से वंचित न रहे। बैठक में चक्रवात से हुई फसल क्षति और राजाडेरा बांध टूटने से हुई हानि पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में जांच समिति गठित कर सात दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने औषधीय पौधों और मखाना की खेती को प्रोत्साहित करने कहा और प्रति एकड़ में लगने में आने वाली लागत के प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे गांवों में जहां उचित मूल्य दुकान नहीं है, वहां सरकारी भवनों में राशन रखने और सप्ताह में एक दिन ग्रामीणों को वितरण कराने कहा ताकि ग्रामीणों को दिखाई न हो ।
स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने बुड़रा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और बोरई की एएनएम का 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही सक्षम योजना के तहत दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण व लोन उपलब्ध कराने कहा।
शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने आरबीएसके, अपार आईडी, स्कूल कम्प्यूटर लैब की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मगरलोड में आयोजित एलुमीनई मीट की सराहना की और अन्य स्थानों पर भी इस तरह के आयोजन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने सड़क मरम्मत, पर्यटन क्षेत्र विकास, गवर्नेंस ऑन व्हील अभियान की समीक्षा की और अधिकारियों को मुख्यालय से बिना अनुमति बाहर न जाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत