Ro no D15139/23

कलेक्टर और एसपी पहुंचे नक्सल प्रभावित गांव बुडरा, खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

युवाओं को सेना भर्ती प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ने कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया आमंत्रित
नक्सलवाद से दूर रहकर क्षेत्र के विकास में दें योगदान-एसपी श्री परिहार

धमतरी । पुलिस प्रशासन द्वारा 3 नवम्बर को नगरी विकासखंड के नक्सल प्रभावित गांव बुडरा में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार और वनमंडलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पहली बार कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर बुडरा गांव के
ग्रामीण अत्यंत उत्साहित नजर आए। अधिकारियों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया और बाजे-गाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए। अधिकारियों ने बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने कहा कि “आपका गांव बहुत सुंदर है और आप सभी का आयोजन सराहनीय है।” उन्होंने गांव के युवाओं के खेल कौशल की प्रशंसा की और कहा कि नक्सलवाद जैसी बुराइयों से दूर रहकर क्षेत्र के विकास में योगदान दें। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि “जो टीम आज विजेता नहीं बनी, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, नियमित अभ्यास करें, सफलता अवश्य मिलेगी।”
कलेक्टर श्री अवबिनाश मिश्रा ने ग्रामीणों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि “खेल से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। आप सभी की फिटनेस प्रशंसनीय है।” उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जिले में सेना भर्ती रैली आयोजित की जानी है, जिसके लिए नगरी में सैनिक प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण केंद्र का लाभ लें, जहां फिजिकल और लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा और हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा विजेताओं को शील्ड और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए तथा अन्य प्रतिभाशाली युवाओं को क्रिकेट किट का वितरण किया गया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में कारीपानी टीम ने बुडरा को हराकर विजय हासिल की, वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में मारियामारी ने बरौली को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मनोज साक्षी, जनपद सदस्य श्री सोन राज वट्टी, सरपंच बोरई श्री माखन सलाम, उपसरपंच श्री छबिलाल यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल