Ro no D15139/23

बस्तर के सोनारपाल में विकास की नई इबारत

*वन मंत्री श्री कश्यप ने रखी उद्यानिकी महाविद्यालय सहित 17.54 करोड़ रुपए के कार्यों की आधारशिला*

रायपुर, 14 नवम्बर 2025/बस्तर के समग्र विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज सोनारपाल में 17.54 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में उद्यानिकी महाविद्यालय एवं छात्रावास भवन का निर्माण विशेष रूप से शामिल है। कार्यक्रम में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप भी उपस्थित रहे।

*उद्यानिकी महाविद्यालय से युवाओं को आधुनिक तकनीक की शिक्षा मिलेगा*

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि रखी गई आधारशिला केवल निर्माण कार्यों की शुरुआत नहीं, बल्कि क्षेत्र के कृषि भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को सोनारपाल के किसानों और युवाओं के लिए जो सपना देखा गया था, वह अब साकार होता दिखाई दे रहा है। उद्यानिकी महाविद्यालय से युवाओं को आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञता और उन्नत शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे बस्तर पिछड़ेपन से निकलकर प्रगति की नई पहचान बनाएगा।

*हर गाँव में विकास की रोशनी पहुंचे*

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी हर गाँव तक पहुँचे और कोई भी क्षेत्र पीछे न रह जाए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से इन निर्माण कार्यों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

*आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प मजबूत होगा*

सांसद श्री महेश कश्यप ने परियोजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सोनारपाल में उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को मजबूत करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय यहां के युवाओं को उच्च शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। सड़क निर्माण जैसी परियोजनाएं क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को और सशक्त बनाएंगी।

परियोजनाओं में कृषि विभाग के अंतर्गत 8 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से उद्यानिकी महाविद्यालय तथा 6 करोड़ 02 लाख रुपए से छात्रावास भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा 2 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से सम्राट ढाबा मुंजला से देवड़ा बाजार पसरा तक 3 किलोमीटर लंबी पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।

वन मंत्री श्री कश्यप की घोषणाओं पर त्वरित कार्रवाई से सोनारपाल के ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है। लोग इसे अपने क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की शुरुआत मान रहे हैं। इस अवसर पर विधायक श्री विनायक गोयल, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?