Ro no D15139/23

नुवा बाट से मिली नई दिशा उप मुख्यमंत्री शर्मा ने 30 पुनर्वासित युवाओं को बांटे टूलकिट और मोबाइल

जगदलपुर, 06 फरवरी 2026/ बस्तर की फिजा में अब बारूद की गंध नहीं, बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता की खुशबू महसूस की जा रही है। हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं के लिए आज का दिन एक नई सुबह लेकर आया, जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने उन्हें स्वावलंबन की राह दिखाई। फूड एंड बेवरेज का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त बीजापुर जिले के 30 पुनर्वासित युवाओं को आज जिंदगी की शुरुआत के संसाधन प्राप्त हुए।

इस गरिमामय समारोह में उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को पासिंग आउट सर्टिफिकेट प्रदान किए। साथ ही उन्हें अपना रोजगार शुरू करने के लिए टूलकिट और संपर्क साधन के रूप में मोबाइल फोन वितरित किए। उप मुख्यमंत्री ने इन युवाओं के मुख्यधारा में लौटने के साहस की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे अब समाज निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने पुनर्वासित युवाओं से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि बीजापुर जिला बहुत ही सुन्दर जिला है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा होम स्टे पहल की शुरुआत की गई है, जिसके तहत कोई परिवार खेती किसानी के कामों के साथ ही एक कमरा बनाकर होम स्टे शुरू कर सकता है। आप लोगों को अभी होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे आप होम स्टे का कार्य बेहतर ढंग से कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां से अपने गांव जाकर अच्छे से जीवन यापन करें। साथ ही गांव के ऐसे युवाओं जो मुख्य धारा से भटक गए हैं उन्हें भी समझाएं। इस मौके पर वन मंत्री  केदार कश्यप ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शांति से जीवन यापन करने और जीवन के नई शुरुआत की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अवगत कराया गया कि बस्तर जिले में अब तक कुल 343 पुनर्वासितों को राजमिस्त्री, बकरीपालन, मुर्गीपालन और हॉस्पिटैलिटी जैसे विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जा चुका है। इनमें से 161 युवाओं को विशेष रूप से नुवा बाट आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में निखारा गया है। कौशल विकास का यह क्रम निरंतर जारी है, और वर्तमान में 28 अन्य युवा इसी केंद्र में वेल्डिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह पहल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के संकल्प को सिद्ध करने में नुवा बाट केंद्र की महती भूमिका को रेखांकित करती है।
इस अवसर पर विधायक  किरण सिंह देव सहित बस्तर कमिश्नर  डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक  सुन्दरराज पी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रतीक जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस बदलाव के साक्षी बनकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

  • Related Posts

    किसानों को खाद-बीज की नहीं हो रही कमी सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण एवं वितरण जारी 9,285 मीट्रिक टन खाद और 6,836 क्विंटल बीज का भंडारण 3,681 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, 10 हजार से अधिक किसानों को मिला 37 करोड़ 79 लाख रुपये का कृषि ऋण

     कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने प्रशासन की कड़ी निगरानी जशपुरनगर 17 जून 2026/ खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कृषि ऋण की समय पर उपलब्धता…

    Read more

    दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर की संशोधित तिथियां जारी 24 जून को बगीचा में होगा शिविर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील

      जशपुरनगर 17 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड निर्माण हेतु आयोजित किए जाने वाले शिविरों की पूर्व निर्धारित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत