Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए अवसर

15 हजार पदों पर भर्ती के लिए रायपुर में लगेगा महाकुंभ
 बस्तर के युवाओं के लिए 31 जनवरी का दिन तय

 छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुलने जा रहे हैं, जहाँ राज्य शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में एक राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार में 29 से 31 जनवरी तक चलने वाले इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र में तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर के उपसंचालक श्री जय प्रकाश कौशिक ने जानकारी दी कि इस मेले में बस्तर संभाग के अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष दिन निर्धारित किया गया है। बस्तर जिले सहित संभाग के अन्य सभी जिलों के आवेदकों का साक्षात्कार मेले के अंतिम दिन यानी शनिवार 31 जनवरी को लिया जाएगा।
इस रोजगार महाकुंभ में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार विभाग के पोर्टल  erojgar.cg.gov.in  पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। आवेदकों से कहा गया है कि वे पोर्टल पर अपना पंजीयन और प्रोफाइल पूर्ण करने के बाद ही निर्धारित तिथि को साक्षात्कार स्थल पर पहुंचे। साक्षात्कार के समय उन्हें अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विभागीय पोर्टल देख सकते हैं या जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    कोण्डागांव जिले का मांदरी नृत्य दल भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में करेगा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

      नई दिल्ली में बस्तर की प्रसिद्ध मांदरी नृत्य की प्रस्तुति देंगे कलाकार *रायपुर , 17 मार्च 2026/* राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में प्रथम…

    Read more

    मातृ वंदन योजना में छत्तीसगढ़ ने ऐसे ही नहीं मारी बाजी

      शिकायतों का तेज निराकरण और मंजूरी पर फोकस कर हासिल किया देश में पहला स्थान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से सुरक्षित मातृत्व को दिया जा रहा बढ़ावाः मुख्यमंत्री  विष्णु…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान