Ro no D15139/23

युवाओं और किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में होगी नई पहल

तेलघानी उद्योग युवाओं और किसानों के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगा- जितेन्द्र साहू
अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू का सरगुजा दौरा एक ऐतिहासिक पहल के रूप में सामने आया है। उनका यह दौरा न केवल योजनाओं की समीक्षा तक सीमित रहा, बल्कि किसानों और युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप भी प्रस्तुत किया गया।
तेलघानी उद्योग युवाओं और किसानों के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की उपजाऊ भूमि और मेहनती किसान प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। अब ज़रूरत है कि कृषि को नवाचार, आधुनिकता और बाजार से जोड़ा जाए, जिससे किसान केवल उत्पादक नहीं, एक सफल उद्यमी बन सके।
उन्होंने कहा कि तेलघानी विकास बोर्ड इसी सोच के साथ योजनाएं बना रहा है, ताकि प्रदेश के किसान और युवा स्वावलंबी और रोजगारदाता बन सकें। श्री साहू ने कहा, हम युवा को केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना चाहते हैं।
तेलघानी यूनिट से गांव में ही मिलेगा रोजगार
सरगुजा दौरे के दौरान श्री साहू ने किसानों से सीधा संवाद किया और ऑर्गेनिक खेती व तिलहन उत्पादन की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि तेल पेराई, प्रसंस्करण और विपणन के आधुनिक उपकरणों को अपनाकर खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदला जाए।
उन्होंने क्षेत्र में स्थापित तेलघानी मशीनों का निरीक्षण भी किया और कहा कि बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर गांवों में तेलघानी यूनिट स्थापित की जाएंगी, जिससे वे स्थायी रूप से अपने गांव में ही रोजगार पा सकें।
सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, मिलेगा आत्मविश्वास और संसाधन
श्री साहू ने कहा कि युवाओं को सिर्फ प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि उन्हें संसाधन और आत्मविश्वास भी दिया जाएगा, ताकि वे अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार कर सकें।
मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का धरातल पर क्रियान्वयन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच के अनुरूप तेलघानी विकास बोर्ड की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक नई जीवनरेखा सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल उन्नत छत्तीसगढ़ की दिशा में एक मजबूत कदम है, जहां किसान जागरूक होगा, युवा आत्मनिर्भर बनेगा और गांव समृद्ध होंगे।
श्री साहू जी ने सभी जनप्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़ें और इसे जनआंदोलन बनाएं।
तेलघानी उद्योग के पुनरुद्धार की यह पहल छत्तीसगढ़ को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित हो सकती है

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?