Ro no D15139/23

पक्के घर से मिली नई जिंदगी: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदल गया बैगा परिवार का जीवन

रायपुर । जीपीएम जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बहुल गौरेला विकासखंड के ग्राम धनौली के अकलू बैगा के जीवन में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना नई रोशनी बनकर आई है। वर्षों तक मिट्टी और फूस की झोपड़ी में मौसम की मार झेलने वाले अकलू बैगा का पक्का घर बनने का सपना अब साकार हो गया है।

खेती-किसानी से किसी तरह परिवार का गुजारा करने वाले अकलू बैगा बताते हैं कि बरसात में टपकती छत, सर्दी की ठिठुरन और गर्मी की तपिश ने जीवन को कठिन बना दिया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनाना संभव नहीं था। मगर वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत मिली स्वीकृति और वित्तीय सहायता ने उनका जीवन ही बदल दिया।

आज अकलू बैगा अपने परिवार के साथ पक्के, सुसज्जित और सुरक्षित घर में खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। उनकी आंखों में अब आत्मविश्वास की चमक और चेहरे पर मुस्कान है। वे भावुक होकर कहते हैं, “अब मेरे परिवार को मौसम की मार से राहत मिली है। यह घर हमारे लिए सिर्फ दीवारें नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना का उद्देश्य देश के ग्रामीण और वंचित वर्गों को गरिमापूर्ण आवास उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार इस योजना को मिशन मोड में क्रियान्वित कर रही है, जिससे विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को स्थायी आवास का लाभ मिल रहा है।

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के धनौली जैसे गांवों में अब मिट्टी की झोपड़ियों की जगह मजबूत पक्के घर नजर आ रहे हैं। यह सिर्फ निर्माण की कहानी नहीं, बल्कि एक नए आत्मविश्वास, सम्मान और सुरक्षा की कहानी है, जो प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से हर जरूरतमंद तक पहुंच रही है।

  • Related Posts

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

      हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, शिक्षा ही समृद्ध भविष्य की सबसे मजबूत नींव है – श्री राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर…

    Read more

    श्वेत क्रांति की ओर बढ़ते धमतरी की महिलाओं के कदम- झारखंड के सफल डेयरी मॉडल का अध्ययन करने रवाना हुआ 43 महिला दुग्ध उत्पादकों का दल

    राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के माध्यम से मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर*   *आधुनिक तकनीक और सहकारी व्यवस्था सीखकर जिले में डेयरी विकास को देंगी नई दिशा*   रायपुर, 11…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स