Ro no D15139/23

जिले में औद्योगिक विकास को नई गति-श्यामतराई एवं जी-जामगांव औद्योगिक क्षेत्रों में भूखण्ड आबंटन की प्रक्रिया जारी

जिले में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से धमतरी-रायपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत विकसित दो नए औद्योगिक क्षेत्र-श्यामतराई एवं जी-जामगांव में औद्योगिक प्रयोजन हेतु भूमि आवंटन की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इसी क्रम में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में एमएसएमई कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उद्यमियों को योजना एवं आवंटन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला एवं बिडिंग के प्रथम चरण में निवेशकों की ओर से विशेष उत्साह देखा गया। परिणामस्वरूप औद्योगिक क्षेत्र श्यामतराई में लगभग शत-प्रतिशत भूखण्डों के आवंटन प्रस्ताव स्वीकृत कर लिए गए हैं। वहीं, जी-जामगांव औद्योगिक क्षेत्र में आधे से अधिक भूखण्डों के लिए उद्योग स्थापना संबंधी प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं, जिससे जिले में औद्योगिक गतिविधियों के तेजी से विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
शेष भूखण्डों के आवंटन के लिए द्वितीय चरण की बिडिंग प्रक्रिया 17 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक निवेशक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री  अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा निवेश-अनुकूल वातावरण के निर्माण से धमतरी जिला नए निवेशकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। इससे जिले में निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी तेजी से सृजित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

    रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    कासोली करसाड़ (मेला) मंगलवार को होगा संपन्न

    *दंतेवाड़ा/गीदम (IMNB NEWS AGENCY) दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के ग्राम कासोली में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ईरसुंगा, ईरनंगा देव मेला (करसाड़) का आयोजन मंगलवार दिनांक 14.4.2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब