Ro no D15139/23

जगदलपुर में विकास की नई राह 4.81 करोड़ रुपए की लागत से विद्युत यांत्रिकी कर्मशाला से जिया डेरा रोड का होगा कायाकल्प

जगदलपुर, 19 फरवरी 2026/ बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। शहर की व्यस्ततम सड़कों में से एक, विद्युत यांत्रिकी कर्मशाला से जिया डेरा गीदम रोड तक प्रस्तावित सड़क चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन गुरुवार को किया गया। इस विकास कार्य की आधारशिला जगदलपुर विधायक   किरण देव ने अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रखी।

लगभग 1.47 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर शासन द्वारा 4 करोड़ 81 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। लंबे समय से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों द्वारा इस मार्ग की सुदृढ़ीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए अब इसे आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी है। भूमिपूजन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक   किरण देव ने कहा कि यह मार्ग शहर की जीवनरेखा के समान है और इसके चैड़ीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रवासियों को जाम और खराब सड़क की समस्या से स्थाई राहत मिलेगी।

श्री देव ने विकास की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री   अरुण साव के कुशल नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रगति के कार्य अनवरत जारी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता विकास के लाभ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है और शहर में होने वाले सभी निर्माण कार्य सीधे तौर पर जनता की आवश्यकताओं और उनकी मांग के अनुरूप किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही पूर्ण किया जाए।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर बेबरज कारपोरेशन के अध्यक्ष   श्रीनिवास राव, पूर्व महापौर   सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य   निर्मल पाणिग्रही,   सुरेश गुप्ता,   लक्ष्मण झा,   कलावती कसेर,   त्रिवेणी रंधारी,   श्वेता बघेल, पार्षद   नरसिंह राव,   आलोक अवस्थी,   कुबेर देवांगन,   बंसती समरथ,   नेहा ध्रुव,   श्याम सुंदर बघेल,   रोशन सिसोदिया सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस निर्माण कार्य की शुरुआत से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम