Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से आत्मनिर्भरता की नई राह हुई आसान

*विशेष समाधान शिविर में दिव्यांग सतरूपा को मिली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल*

रायपुर, 02 जून 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जमीनी प्रशासन के सीधे जुड़ाव से अब आम नागरिकों के जीवन में सीधा बदलाव दिखने लगा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में विगत दिवस आयोजित विशेष समाधान शिविर में ग्राम थनौद की निवासी दिव्यांग हितग्राही सतरूपा ठेठवार को जब जिला प्रशासन द्वारा इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, तो उनके चेहरे पर स्वावलंबन की चमक साफ दिखाई दी।

’सुशासन तिहार’ के तहत आयोजित यह शिविर सरकार के संकल्पों को धरातल पर उतारने और अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनकर सामने आया है। ग्राम थनौद की रहने वाली सतरूपा ठेठवार बताती है कि वे लंबे समय से अपने दैनिक कार्यों और रोज़मर्रा के आवागमन के लिए पूरी तरह से अपने परिवार के सदस्यों पर आश्रित थीं। किसी भी जरूरी काम से बाहर जाने के लिए उन्हें दूसरों की सुविधा और सहायता का इंतजार करना पड़ता था, जिससे कई बार उनके महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाते थे। जिसके कारण सतरूपा को रोज़ाना कई तरह की व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन उनके मन में हमेशा से खुद के पैरों पर खड़े होने और आत्मनिर्भर बनने की इच्छा थी।

*सुशासन तिहार में वर्षों का इंतजार हुआ खत्म*

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष समाधान शिविर में जब सतरूपा के आवेदन और पात्रता की त्वरित जांच कर उन्हें आधुनिक इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल सौंपी गई, तो उनका बरसों का इंतजार खत्म हो गया। अब इस वाहन की मदद से वे अपने सामाजिक और व्यक्तिगत कार्य किसी की मदद के बिना, स्वयं कर सकेंगी। इस साधन ने उनकी दूसरों पर निर्भरता को पूरी तरह खत्म कर दिया है।

*अब कहीं भी आने-जाने के लिए हूँ पूरी तरह स्वतंत्र*

इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल मिलने के बाद हितग्राही सतरूपा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा शिविर लगाकर दी गई इस मदद से उनकी ज़िंदगी का सफर अब बहुत आसान और सुगम हो जाएगा, और वे अब कहीं भी आने-जाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। इस शिविर के जरिए मिली यह सहायता केवल एक गाड़ी नहीं, बल्कि सतरूपा जैसी नागरिकों को सम्मानजनक और स्वतंत्र जीवन जीने का अवसर देने की एक मजबूत शुरुआत है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!