मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम अंधला में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

बिजली आपूर्ति हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर 19 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम अंधला, तहसील मनोरा में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में  आवेदन देकर ग्राम अंधला के मिडिल स्कूल के पास वाले मोहल्ले में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। कैंप कार्यालय के निर्देश पर वहां पर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।  ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं के सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जशपुर हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा बिजली  व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 अक्टूबर को ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का करेंगे शुभारंभ

*कृषि विश्वविद्यालय में एग्री कार्नीवाल-2024* रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का आयोजन किया जा रहा…

वनमंत्री ने घायल जवानों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना

रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में इलाजरत घायल जवानों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *