Ro no D15139/23

जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी

अम्बिकापुर 20 अप्रैल 2026/  सरगुजा जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में किए गए कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन कार्य विभाजन किया गया है। कलेक्टर  अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/दण्डाधिकारी सीतापुर  राम सिंह ठाकुर को अपर कलेक्टर अम्बिकापुर एवं जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर  रामराज सिंह को आबंटित किए गए समस्त कार्य का निर्वहन करेंगे। वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दण्डाधिकारी लुण्ड्रा  जे.आर सतरंज को जिला कार्यालय में कलेक्टर के द्वारा सौंपे गये कार्य। अपर कलेक्टर एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  विनय कुमार सोनी को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी धौरपुर (लुण्ड्रा), पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) धौरपुर (लुण्ड्रा) अनुविभाग का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/दण्डाधिकारी अम्बिकापुर  फागेश सिन्हा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) सीतापुर अनुविभाग का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/दण्डाधिकारी उदयपुर  बनसिंह नेताम को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) अम्बिकापुर अनुविभाग, प्रभारी अधिकारी सिटी बस सोसायटी, अम्बिकापुर में कलेक्टर सरगुजा के प्रतिनिधि के रूप में नोडल अधिकारी, जिला सत्कार अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर अम्बिकापुर  रामराज सिंह को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी उदयपुर, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) उदयपुर अनुविभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस से पहले डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल मैदान में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

      धमतरी 13 अगस्त 2026 – स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के लिए आज कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने परेड की फूलड्रेस रिहर्सल की। आज फ़ुल…

    Read more

    ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय*   *मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां