Ro no D15139/23

नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने पदभार किया ग्रहण

बुधवार को करेंगे संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

अम्बिकापुर 07 जनवरी 2025/ 
नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने मंगलवार 07 जनवरी 2025 को आयुक्त कार्यालय सरगुजा में विधिवत पदभार ग्रहण किया। वे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आयुक्त कार्यालय में उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्री आरके खूंटे उपस्थित रहे। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर संभागायुक्त का स्वागत किया। नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री दुग्गा इससे पूर्व सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित विकास के पद पर पदस्थ रहे। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने पदभार ग्रहण कर मां महामाया मंदिर दर्शन कर संभाग की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। हाल ही में राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण अनुसार सरगुजा संभाग के नये संभाग आयुक्त के रुप में श्री दुग्गा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

आयुक्त सरगुजा सम्भाग लेंगे संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

संभागायुक्त श्री दुग्गा कार्यालय आयुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के सभाकक्ष में 08 जनवरी 2025 को प्रातः 11ः30 बजे से संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

      अंबिकापुर स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद, विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश…

    Read more

    अंबिकापुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ

      अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने सोमवार को अंबिकापुर स्थित एक निजी संस्थान के नवीन सोनोग्राफी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात