अंबिकापुर 07 मार्च 2025/ नेशनल लोक अदालत 8मार्च को आयोजित किया जा रहा है। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के लिए 9 खण्डपीठ का गठन किया गया है। जिसमे से खण्डपीठ कमांक 1 श्री के०एल०चरयाणी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर की है तथा खण्डपीठ क्रमांक 2 श्रीमति उर्मिला गुप्ता चेयरमैन स्थाई लोक अदालत की है। खण्डपीठ क्रमांक 3 श्रीमती ममता पटेल, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ क्रमांक 4 श्रीमती मोनिका जायसवाल, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ क्रमांक 5 श्री सुमित कपूर पंचम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ,श्रम न्यायाधीश अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ कमांक 6 श्री सुमित कुमार हर्षयाना मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ क्रमांक 7 श्रीमती बरखा रानी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी / व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 अम्बिकापुर / किशोर न्याय बोर्ड, अंबिकापुर की है। खण्डपीठ कमांक 8 श्री अरिन्दम नेरल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी / व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ क्रमांक 9 सुश्री प्रांजलि नेताम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी/ व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 अम्बिकापुर की है। तालुक विधिक सेवा समिति सीतापुर में एक खंडपीठ का गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत हेतु राजस्व न्यायालयों में भी खंडपीठ का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त लोक अदालत में वर्चुअल मोड के माध्यम से भी प्रकरणों का निपटारा किया जायेगा जिसमें दूर-दराज के लोग उक्त माध्यम से जुड़कर अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकेगें।
ठेकेदार द्वारा आत्मदाह की चेतावनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया आधारहीन
रजनीकांत के नाम से विभाग में किसी भी प्रकार का अनुबंध नहीं है-पीएचई अम्बिकापुर 29 मार्च 2026/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) खंड अम्बिकापुर ने सोशल मीडिया और पत्रों के माध्यम…
Read more







