Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा ने मेगा फुड पार्क का किया निरीक्षण

लो वोल्टेज और पानी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी जिले के मेगा फूड पार्क बगौद का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने फुड पार्क के नेटक्योर बायोटेक के उत्पादन, नेटक्योर बायोटेक होम्योपाथी दवा निर्माण की इकाई को भी बारीकि से देखा। होम्योपैथी दवा निर्माण इकाई में काम कर रही युवतियों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने उनसे पढ़ाई-लिखाई और कामकाज की भी जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव,एसडीएम कुरूद श्री नभसिंह कोसले, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री संतोष नेताम आदि साथ थे।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने लो वोल्टेज की समस्या, पानी की समस्या पर कहा कि जल्द ही विद्युत सबस्टेशन और पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने एसडीएम कुरूद को तात्कालिक तौर पर एक नलकूप खनन कराने के निर्देश दिए।

मालूम हो कि फुड पार्क में वर्ष 2021 से उत्पादन शुरू हुआ है। फुडपार्क संस्था के संचालक श्री श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि फुड पार्क में 7 करोड़ का पूंजी निवेश किया गया है। वर्तमान में इसमें लगभग 40 लोगों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। जिसमें ग्राम-बगौद की 7 स्थानीय युवतियां शामिल है।

उन्होंने यह भी बताया कि मेगा फूड पार्क में अब तक 13 इकाईयां स्थापित हो चुकी है। जो फ्लोर मिलिंग, आयुर्वेदिक दवा निर्माण, फोर्टीफाईड राईस, दाल मिल, राईस ब्रान ऑयल आदि खाद्य पदार्थों का निर्माण कर रही है। जिसमें 236 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है और जल्द ही 10 नये उद्योग प्रक्रियाधीन है। जिनमें लगभग 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।

  • Related Posts

    सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 अगस्त तक

      धमतरी, 18 अगस्त 2026/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां जिन्हें…

    Read more

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन की तिथि जारी

      धमतरी, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई०टी०आई० एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति,…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल