Ro no D15139/23

नाम निर्देशन की संवीक्षा पूर्ण जिला पंचायत सदस्य हेतु सभी 99 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

अभ्यर्थी 06 फरवरी तक कर सकेंगे नाम वापसी

अम्बिकापुर 04 जनवरी 2025/ 
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन की प्रक्रिया 03 फरवरी को पूर्ण हुई। अभ्यर्थियों की उपस्थिति में मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त आवेदनों के स्क्रूटनी की कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन जमा करने के अंतिम तिथि तक जिला पंचायत के सदस्य हेतु 14 पदों के लिए 99 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, संवीक्षा के पश्चात सभी 99 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए।
बता दें अभ्यर्थी 6 फरवरी को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी, द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी तथा  तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। मतगणना मतदान के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर की जाएगी। प्रथम चरण का परिणाम 20 फरवरी, द्वितीय चरण का परिणाम 23 फरवरी, तृतीय चरण का परिणाम 25 फरवरी को जिला मुख्यालय में ही घोषित किया जाएगा।

  • Related Posts

    महापौर व सभापति ने 11 दिव्यांगजनों को वितरित की मोटराइज्ड ट्रायसायकल

      अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  समाज कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा आज 11 दिव्यांगजनों को बैटरी संचालित मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम…

    Read more

    बिहान योजना ने जगपति के जीवन में लाया बदलाव, ईंट निर्माण इकाई से बनीं ‘लखपति दीदी’

    अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/   ग्रामीण महिलाओं के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘बिहान’ योजना स्वावलंबन की नई रोशनी बिखेर रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती जगपति…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे