Ro no D15139/23

पाकिस्तान नहीं, भारत का यह पड़ोसी देश खरीदेगा टाइफून जेट; चीन के J-10C को दी सीधी टक्कर, एशिया में मचेगी खलबली!

बांग्लादेश ने यूरोफाइटर टाइफून खरीदने के लिए LOI साइन कर अपनी वायुसेना को आधुनिक बनाने की बड़ी पहल की है. इटली की लियोनार्डो कंपनी के साथ हुई यह शुरुआत देश के पश्चिमी फाइटर जेट की ओर बदलाव और रणनीतिक दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

बांग्लादेश ने अपनी वायुसेना को नया और मजबूत रूप देने की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है. देश ने यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमानों की खरीद पर बातचीत शुरू करने के लिए Letter of Intent (LOI) पर साइन कर दिया है. यह फैसला इसलिए भी खास है क्योंकि अगर यह सौदा पूरा हो गया, तो बांग्लादेश यूरोप और मध्य पूर्व के बाहर इस फाइटर जेट को खरीदने वाला पहला देश बन जाएगा. LOI साइन करने के बाद साफ है कि बांग्लादेश अब पश्चिमी देशों के आधुनिक फाइटर जेट पर भरोसा बढ़ा रहा है.

यह LOI बांग्लादेश एयर फोर्स के मुख्यालय में साइन हुआ. इस मौके पर बांग्लादेश एयर फोर्स के चीफ एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान और बांग्लादेश में इटली के राजदूत एंटोनियो अलसेंड्रो मौजूद थे. बांग्लादेश एयर फोर्स की ओर से कहा गया कि लियोनार्डो बांग्लादेश एयर फोर्स को यूरोफाइटर टाइफून देगी. यह LOI आगे की बातचीत का शुरुआती कदम है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि बांग्लादेश 16 यूरोफाइटर टाइफून खरीदने की योजना बना सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह देश की अब तक की सबसे बड़ी पश्चिमी डिफेंस खरीद होगी.

यूरोफाइटर टाइफून: कौन बनाता है और कौन इस्तेमाल करता है

यूरोफाइटर टाइफून यूरोप के चार देशों का संयुक्त प्रोजेक्ट है इटली, जर्मनी, ब्रिटेन और स्पेन. अब तक 769 जेट बनाए जा चुके हैं और 10 देश इन्हें इस्तेमाल कर रहे हैं  यूके, इटली, स्पेन, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, कुवैत, सऊदी अरब, कतर और ओमान. रॉयटर्स के अनुसार, बांग्लादेश एयर फोर्स ने इटली की कंपनी Leonardo S.p.A के साथ LOI साइन किया है. एक सेना अधिकारी ने कहा कि यह शुरुआती कदम है, जिससे बातचीत शुरू होगी. एयर फोर्स की ओर से यह नहीं बताया गया कि कितने जेट खरीदे जाएंगे.

  • Related Posts

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      *{शत शत नमन – 3 अप्रैल 1680 को 50 वर्ष की आयु में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वर्गवास हुआ था। शत शत नमन}* क्या आप अंदर से परेशान हैं…

    Read more

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    NASA Artemis-II: 50 साल से अधिक समय बाद अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री फिर से चंद्रमा के चारों ओर की यात्रा पर निकल गए. नासा ने बुधवार को आर्टेमिस-II मिशन के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत