Ro no D15139/23

जवाब हां है… प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्जिया मेलोनी का न्यौता स्वीकार, क्या इटालियन पीएम भी भारत आएंगी?

इटली के डीप्टी पीएम एंटोनियो तजानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की ओर से आधिकारिक आमंत्रण दिया है. इस कदम को भारत और इटली के संबंधों और राजनीतिक सहयोग के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

इटली के डीप्टी पीएम व विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी भारत में तीन दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं. इसी बीच उन्होंने बुधवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और पीएम को इटली आने का आधिकारिक आमंत्रण दिया है. तजानी ने पीएम को इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ओर से इटली आने का आमंत्रण दिया है. इसके बाद पीएम मोदी ने जवाब में हां कहा, जिससे की यह साफ है कि अगले साल प्रधानमंत्री इटली के दौरे पर जा सकते हैं.

तजानी ने पीएम मोदी से मुलाकात की (Italian Deputy PM meets PM Modi)

एंटोनियो तजानी ने बुधवार शाम पीएम मोदी से मुलाकात की. मीडिया से बातचीत में तजानी ने बताया की पीएम के साथ उनकी मुलाकात बेहद सकारात्मक रही और उन दोनों ने इटली और भारत के संबंधों को और भी मजबूत करने पर चर्चा की. उन्होंने कहा की दोनों में आईएमईसी (IMEC) पर भी बातचीत की. IMEC भारत, इजराइल, खाड़ी देशों और मिस्र से होते हुए भूमध्य सागर के जरिए इटली के ट्राइसेक्ट तक पहुंचने वाला एक इकोनॉमिक कॉरिडोर है.

IMEC कॉरिडोर पर की चर्चा (Italian Deputy PM India Visit)

उन्होंने कहा IMEC कॉरिडोर को आगे बढ़ाने के लिए अन्य देशों की सहायता भी लगेगी और इटली और भारत इसके निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है. सऊदी अरब और यूएई के अधिकारी भी इसके पक्ष में है. भारत-इटली के संबंध बेहद मजबूत है और इसे इंफ्रास्ट्रक्चर, व्यापार और संयुक्त परियोजनाओं तक और भी बढ़ाया जाएगा.

भारत-इटली संबंधों पर की चर्चा (India Italy relations)

तजानी ने आगे कहा कि हम अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे. इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यापार के क्षेत्र में हमारे देशों का सहयोग बहुत अहम है. भारत और इटली भविष्य में संयुक्य परियोजनाओं के लिए भी तैयार है. भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर तजानी ने कहा कि उन्हें जल्द समझौते की उम्मीद है, हम इसे जल्द हासिल करने की कोशिश करेंगे और मैं उम्मीद करता हूं की ये जल्द ही संभव हो पाएगा.

क्या जॉर्जिया मेलोनी भारत आएंगी? (Georgia Meloni India Visit)

जब तजानी से पूछा गया कि क्या जॉर्जिया मेलोनी भी भारत आएंगी तो कहा कि इस विषय पर 2026 में सभी नेताओं के साथ बैठक के बाद ही निर्णय लिया जाएगा. हालांकि पीएम मोदी के इटली दौरे के बाद पीएम जॉर्जिया मेलोनी भी भारत दौरे पर आ सकती हैं.

  • Related Posts

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    Strait Of Hormuz: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट पर पूर्ण नियंत्रण वाले दावे को खारिज कर दिया है. ईरान का कहना है कि यह अहम समुद्री मार्ग…

    Read more

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन इसकी तैयारी का असर अभी से दिखने लगा है. कभी यूपी की सत्ता पर पूर्ण बहुमत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां