Ro no D15139/23

गरियाबंद जिले के 36 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस

*टीडी हायर सेकेंडरी स्कूल फिंगेश्वर के प्राचार्य हटाए गए*

*खराब परिणाम के मामले में कलेक्टर ने की कार्रवाई*

*फिंगेश्वर के बीईओ और बीआरसीसी को भी नोटिस*

रायपुर, 11 जनवरी 2025/ गरियाबंद जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। इस दौरान खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने टीडी हायर सेकेंडरी स्कूल फिंगेश्वर के प्राचार्य को तत्काल हटाने और 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर फिंगेश्वर के बीईओ और बीआरसीसी को मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के लिए सभी प्राचार्यों और शिक्षकों को गंभीरता से प्रयास करना होगा। गौरव गरियाबंद अभियान का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को सफलता दिलाना है।

समीक्षा बैठक में डी ग्रेड प्राप्त 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें फिंगेश्वर, छिंदौला, नागाबुड़ा, बकली, कौंदकेरा, सिवनी और राजिम सहित अन्य स्कूल शामिल हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में ए ग्रेड प्राप्त स्कूलों के प्राचार्यों को प्रशस्ति पत्र देने के लिए निर्देशित किया गया। इनमें शासकीय कन्या विद्यालय देवभोग, शासकीय हाई स्कूल बजाड़ी, सेजेस फिंगेश्वर और अन्य स्कूल शामिल हैं।

कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने और कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि खराब परिणाम वाले शिक्षकों और संस्था प्रमुखों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होगी। परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए शिक्षकों को प्रश्न बैंक के आधार पर विद्यार्थियों को तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, डीएमसी के.एस. नायक, गौरव गरियाबंद अभियान के नोडल अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मोर गाँव,मोर पानी अभियान ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि *पखवाडेभर में 31 हजार से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण

      जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं श्रमदान बना मिसाल रायपुर,1 अप्रैल 2026/ मोर गांव,मोर पानी महाभियान अंतर्गत बलौदा बाजार भाटापारा जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए अभूतपूर्व…

    Read more

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक

      रायपुर, 1 अप्रैल 2026: पिछले साल 29 दिसंबर को शिलांग के साई के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में बेथलीन ग्रेस माकरी के कोच ने अचानक इस युवा एथलीट में एक…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…