Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में 532 नवीन पैक्स के गठन की अधिसूचना जारी

किसानों को अब कृषि ऋण के साथ ही खाद-बीज, माइक्रो-एटीएम से राशि आहरण की मिलेगी सुविधा
रायपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना ‘सहकार से समृद्धि’ को साकार करने छत्तीसगढ़ अब अग्रणी राज्यों में है। इस दिशा में केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ में नवीन बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी तथा मत्स्य समितियों के गठन की कार्ययोजना बनाई गई, जिसे कार्यरूप में परिणित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देश पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में 532 नवीन पैक्स सोसाइटी के गठन की अधिसूचना आज 04 अप्रैल 2025 को जारी कर दी गई है।
सहकारिता विभाग के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के दिशा-निर्देश व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन से 532 पैक्स का गठन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा रायपुर में ‘सहकार से समृद्धि’ विषय पर ली गई पहली बैठक 25 अगस्त 2024 में छत्तीसगढ़ में पैक्स की संख्या बढ़ाने तथा पैक्स की पहुँच गाँव-गाँव तक ले जाने की मंशा को इस निर्णय के साथ पूरा किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न गांवों में 532 नवीन सहकारी समितियों के गठन से अब किसानों को अपने गांव में ही किसानों को कृषि ऋण के साथ खाद-बीज लेने, माइक्रो-एटीएम से राशि आहरण की सुविधा मिलेगी। इस नवीन पैक्स में कामन सर्विस सेंटर, जनऔषधि केंद्र तथा किसान समृद्धि केंद्र का संचालन किया जाएगा। इससे प्रदेश के किसानों को उनके ग्राम में ही आवश्यक सभी सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल