Ro no D15139/23

बस्तर में अब नीली क्रांति -25 सालों में मछलीपालन उत्पादन 08 गुना बढ़ा

जिले के 10 हजार से ज्यादा मत्स्यपालक एवं किसान हुए लाभान्वित
  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पश्चात बस्तर जिले में पिछले 25 वर्षों में मछलीपालन ने जो करिश्मा दिखाया है, वह किसी क्रांति से कम नहीं है। राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और मत्स्यपालन प्रोत्साहन योजनाओं की सहायता से यहां मछली उत्पादन लगभग आठ गुना बढ़ गया है। जहां कभी सालाना उत्पादन महज 574 मीट्रिक टन था, वहीं आज 16010 मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है। इसी तरह मत्स्य बीज उत्पादन भी 149 लाख फिंगरलिंग्स से बढ़कर 728 लाख से ज्यादा हो गया है। इस उछाल की असली ताकत है मछली पालन को कृषि का दर्जा मिलना। इसके बाद मत्स्यपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिल रही है। जिसमें एक लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के और तीन लाख रुपए तक महज एक प्रतिशत ब्याज पर सहजता से ऋण उपलब्ध है। पहले यह सुविधा सीमित और महंगी थी। जलकर और बिजली बिल में छूट ने भी मछलीपालकों एवं किसानों का हौसला बढ़ाया है। नतीजा यह कि दस हजार से ज्यादा मत्स्यपालकों एवं किसानों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया है।

जिले के जल संसाधन भी इस सफलता की गवाही दे रहे हैं। ग्रामीण तालाबों की संख्या 757 से बढ़कर 4852 हो गई है जबकि जलाशय तीस से तैंतीस तक पहुंच गया है। कुल जलक्षेत्र 1316 हेक्टेयर से बढ़कर लगभग 3888 हेक्टेयर हो चुका है। इनमें से 3796 हेक्टेयर पर सक्रिय मछलीपालन हो रहा है यानी उपलब्ध जलक्षेत्र का 97 प्रतिशत में मत्स्यपालन किया जा रहा है। मत्स्यपालन विभाग ने इन पच्चीस सालों में स्वयं 66 हेक्टेयर रकबा के नए तालाब बनाए हैं। वर्ष 2000 में मछली पालन के लिए 301 ग्रामीण तालाबों की 370 हेक्टेयर जल क्षेत्र को पटटे पर दिया गया था, जो अब बढ़कर 903 ग्रामीण तालाबों के लगभग 903 हेक्टेयर जल क्षेत्र हो चुकी है।
बस्तर अब मत्स्य बीज में न सिर्फ आत्मनिर्भर है, बल्कि कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और पड़ोसी राज्य ओडिशा को भी पर्याप्त मात्रा में मत्स्य बीज आपूर्ति कर रहा है। बस्तर में मछली का प्रति हेक्टेयर उत्पादकता 3.20 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। राज्य में यह जिला मत्स्य उत्पादन और बीज उत्पादन में 17 वें स्थान पर है, लेकिन कृषि दर्जे के बाद इसमें और तेजी आने की पूरी संभावना है।
नई तकनीकों ने भी मत्स्यपालन को नई ऊंचाई दी है। निजी किसानों ने बायोफ्लॉक तकनीक से 13 इकाइयां स्थापित की हैं। इस वर्ष अभी हाल ही में एक किसान ने बायोफ्लॉक तालाब बनाकर मत्स्यपालन शुरू किया है और वर्तमान में तीन तालाब निर्माण प्रगति पर हैं। झींगा पालन के लिए 28 हेक्टेयर जलक्षेत्र चयनित हो चुका है, जहां जल्द ही झींगा पालन शुरू किया जाएगा। कोसारटेडा मध्यम सिंचाई जलाशय में जिला खनिज न्यास निधि से 96 केज लगाए गए हैं, जहां मछुआरा समितियां मत्स्यपालन कर अतिरिक्त आय कमा रही हैं। जिले में सहकारी समितियों की संख्या भी 19 से बढ़कर 37 हो गई है। मत्स्यपालन विभाग के उप संचालक   मोहन राणा बताते हैं कि शासन की योजनाएं और किसानों का परिश्रम मिलकर बस्तर को मत्स्यपालन का मजबूत केंद्र बना रहे हैं। अभी नतीजे उत्साहजनक हैं जो निश्चित तौर पर अब बस्तर में नीली क्रांति का आगाज है।

  • Related Posts

    बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार     जरूरी-राज्यपाल रमेन डेका अधिकारियों की बैठक में बस्तर को समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का किया आह्वान

    जगदलपुर, 04 मई 2026/  छतीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ बन चुका है, ऐसे में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण…

    Read more

    प्राकृतिक संसाधनों के साथ समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन की अपार संभावनाएं-राज्यपाल श्री रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0ः बस्तर को ट्राइबल इनोवेशन हब बनाने का आह्वान राज्यपाल इनोवेशन महाकुंभ के शुभारंभ अवसर हुए शामिल

    जगदलपुर, 04 मई 2026/ शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस…

    Read more

    NATIONAL

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

    धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देंगे, अगर… अब ट्रंप ने ईरान को क्यों धमकाया?

    धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देंगे, अगर… अब ट्रंप ने ईरान को क्यों धमकाया?

    बंगाल में पहली बार हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण काफी प्रभावी साबित हुआ

    बंगाल में पहली बार हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण काफी प्रभावी साबित हुआ