Ro no D15139/23

दूरस्थ धजाक प्राथमिक शाला में अब पढ़ाई की नई रोशनी युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से ग्रामीण बच्चों को का भविष्य हो रहा बेहतर

शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर, पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंचायत धजाक की प्राथमिक शाला लंबे समय से शिक्षक सुविधा के अभाव से जूझ रही थी। आसपास और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को नियमित पढ़ाई में लगातार कठिनाइयाँ होती थीं। विद्यालय की प्रधानपाठिका श्रीमती पुनिता एक्का ने बताया कि स्कूल में कुल 28 विद्यार्थी दर्ज हैं, लेकिन एकमात्र शिक्षक होने के कारण कई कक्षाएँ नियमित रूप से संचालित नहीं हो पाती थीं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किए जाने से अब विद्यालयों की परिस्थितियों में उल्लेखनीय सुधार आया है। इसी प्रक्रिया के तहत धजाक प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक श्री रामप्यारे उराँव की पदस्थापना की गई है। उनके आने से नियमित कक्षाएँ सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता आई है।
विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा चौथी की सोनिया, कक्षा पाँचवीं के सुखराज, और कक्षा तीसरी के रितेश खुशी से बताते हैं कि “अब हमारे स्कूल में नए गुरुजी आए हैं। वे हमें पढ़ाई कराते हैं, खेल भी खिलाते हैं। पहले कई क्लास खाली रह जाती थीं, अब ऐसा नहीं होता।”
शिक्षक व्यवस्था में इस सुधार ने न केवल बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाई है बल्कि धजाक जैसे दूरस्थ क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा दी है। यह कहानी बताती है कि सही पहल और समय पर लिए गए निर्णय किस तरह शिक्षा के उजियारे को हर कोने तक पहुँचा सकते हैं।

  • Related Posts

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर  विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं की  नियुक्ति सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल,जिला…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब