Ro no D15139/23

टीबी उन्मूलन की दिशा में जिला प्रशासन के अभियान में लॉयन्स क्लब की सहभागिता कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मरीजों को बांटी पोषण किट

जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण किया। उन्होंने मरीजों से आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उपचार संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए।
कलेक्टर दुदावत ने कहा कि टीबी का उपचार पूरी तरह संभव है। नशा, अनुपयोगी खानपान और अस्वास्थ्यकर आदतों के कारण यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन समय पर जांच और उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार छह माह तक की नियमित दवा का सेवन आवश्यक है। डॉट्स पद्धति के तहत मिलने वाली दवाओं को समय पर लेना बेहद जरूरी है, अन्यथा बैक्टीरिया दोबारा सक्रिय होकर मरीज को फिर बीमार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उपचार अवधि में मरीजों को पूरक पोषण आहार, स्वच्छता और सावधानियों का पालन करना चाहिए ताकि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और इलाज अधिक प्रभावी हो सके।
कलेक्टर  दुदावत ने यह जानकारी भी दी कि जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक सशक्त अभियान चलाया जा रहा है। निक्षय निरामय मित्र के माध्यम से टीबी मरीजों की पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले में एक कॉल सेंटर स्थापित कर अधिक से अधिक एक्स-रे जांच कर मरीजों को उपचार से जोड़ने की पहल की गई है। उन्होंने बताया कि नई एक्स-रे मशीन प्राप्त करने की प्रक्रिया भी जारी है, जिससे आने वाले समय में जांच सुविधाएं और सुलभ हो सकेंगी। वनरेबल क्षेत्रों में संभावित टीबी रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है।
कलेक्टर ने कहा कि टीबी रोगियों के बेहतर उपचार में परिवार, समाज और सामाजिक संस्थाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लायंस क्लब बालको द्वारा टीबी मरीजों को पोषण किट वितरण में किए गए सहयोग की सराहना करते हुए इसे सामाजिक दायित्व का प्रेरक उदाहरण बताया।
लायंस क्लब के  विक्रम अग्रवाल ने कहा कि क्लब का मूल उद्देश्य सेवा करना है और टीबी मरीजों की सहायता के लिए वे सदैव तैयार हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर हर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारी, सीएमएचओ, डीपीएम  पद्माकर शिंदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान