Ro no D15139/23

अब इलाज के लिए कर्ज, की चिंता से मिली मुक्ति, आयुष्मान कार्ड योजना से मिल रही राहत

*श्री अर्जुन सिंह को मिला निःशुल्क उपचार, बचा पैर, बची जिंदगी*

रायपुर, 07 जुलाई 2025 /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्त्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अब जनजीवन में परिवर्तन की एक सशक्त मिसाल बन चुकी है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के हजारों परिवारों को इस योजना ने इलाज का भरोसा और जीवन की नई उम्मीद दी है।

बलरामपुर जिला के ग्राम महावीरगंज निवासी श्री अर्जुन सिंह , जो एक सामान्य कृषक हैं। श्री सिंह मधुमेह से पीड़ित हैं उनके पैर में कुछ समय पूर्व एक गहरा घाव हो गया था, जो आगे चलकर डायबेटिक फूट में तब्दील होने लगा। डॉक्टरों के अनुसार अगर समय पर इलाज नहीं होता, तो उनके पैर को काटना पड़ सकता था।

चिकित्सक ने बताया कि इलाज का अनुमानित खर्च 45,000 रुपये था, जो उनके लिए असंभव था। लेकिन उनका आयुष्मान कार्ड जीवन रक्षक बनकर सामने आया। बलरामपुर जिला अस्पताल में उनका संपूर्ण इलाज निःशुल्क हुआ और अब वे स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। श्री अर्जुन सिंह ने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा, अगर आयुष्मान योजना नहीं होती तो मैं अपना पैर खो चुका होता, इस कार्ड ने मेरी जिंदगी बचाई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगभग 07 लाख 11 हजार 252 आयुष्मान कार्ड और 10 हजार 970 वय वंदन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से 1 लाख 8 हजार 648 से अधिक लोग विभिन्न बीमारियों में निःशुल्क उपचार का लाभ ले चुके हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा लगातार आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसका लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात*   *मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, कहा –…

    Read more

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं

    भैयाथान, भटगांव और लटोरी में युवाओं व विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह*   रायपुर, 13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सूरजपुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां