Ro no D15139/23

‘मेरी बहन का अपमान करने वालों पर अब चलेगा सुदर्शन चक्र’, रोहिणी के अपमान पर भड़के तेज प्रताप

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पूर्व सीएम की बेटी रोहिणी आचार्य ने जिस तरह परिवार से दूरी बनाने के संकेत दिए हैं, उसके बाद से बिहार के सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि परिवार और पार्टी पर संकट की घड़ी आ गई है। पार्टी का भविष्य क्या होगा, इसका कुछ पता नहीं है। इस पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं, परिवार के लोग दुखी हैं।
अशोक चौधरी ने कहा- लालू परिवार के लिए संकट की घड़ी
राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा लगाए गए आरोपों पर अशोक चौधरी ने रविवार को बातचीत की। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग भी बेहद व्यथित हैं। जिन्होंने लालू यादव की हालत देखी है, वे जानते हैं कि वह बहुत बीमार हैं और ऊपर से परिवार में एकता नहीं है। अब सवाल यह है कि पार्टी एकजुट रहेगी या नहीं। परिवार और पार्टी पर संकट की घड़ी है।
इतनी निराशा भी ठीक नहीं
राजद नेता रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने के फैसले पर हम नेता संतोष कुमार सुमन ने कहा, ‘यह उनका आंतरिक मामला है। मुझे नहीं पता कि उनके बीच क्या चल रहा है। मैंने नहीं सुना कि उन्होंने क्या कहा है, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा कुछ कहा है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता द्वारा दिया गया जनादेश हम सभी को स्वीकार करना चाहिए। किसी को इतनी निराशा में नहीं रहना चाहिए।
बीजेपी बोली- जिसने बेटी को सम्मान नहीं दिया, वो बिहार की महिलाओं का क्या भला करेंगे
राजद नेता रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने के फैसले पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘यह लालू यादव के परिवार और उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। लेकिन मन में सवाल उठता है कि अगर उनकी बेटी अपने ही घर में सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण में नहीं है, कुछ बाहरी लोग उस पर हमला करते हैं, उस पर चप्पलों से हमला किया जा रहा है, उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, तो क्या यह पार्टी बिहार की बेटियों और बिहार की महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दे सकती है? इसलिए जनता ने समझदारी से ऐसी पार्टी को सत्ता से बाहर रखा है, जिसका एकमात्र उद्देश्य ‘जंगलराज’ लाना है।’
बहन का अपमान करने वालों पर चलेगा सुदर्शन चक्र- तेज प्रताप
दूसरी ओर रोहिणी आचार्य के समर्थन में उनके भाई तेजप्रताप यादव आ गए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ‘हमारी बहन का जो अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।’ शनिवार को मीडिया के सामने रोहिणी आचार्य ने कहा कि मेरा कोई परिवार नहीं है। आपको तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज से जाकर पूछना चाहिए। इन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है। ये कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इतनी बुरी तरह क्यों गिरी। संजय यादव और रमीज का नाम लेने पर आपको घर से निकाल दिया जाता है, बेइज्जत किया जाता है और गालियां दी जाती हैं।

  • Related Posts

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पहुंची एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के समय जमीन पर खड़ी एक गाड़ी (ट्रक) से टकरा गई.…

    Read more

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    Bihar News: बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सुनवाई तेज हो और उन्हें जल्द ही सजा मिले, इसके लिए निगरानी की टीम अब तकनीक का सहारा ले रही है. निगरानी अन्वेषण…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?