Ro no D15139/23

Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: उदयपुर में सात फेरे, बहन कृति सेनन ने उठाई नुपुर की फूलों की चादर

नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने उदयपुर में अपनी हिंदू वेडिंग की पहली तस्वीरें साझा कीं. शादी में बहन कृति सेनन ने फूलों की चादर उठाई. कपल के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने इन खूबसूरत पलों पर भरपूर प्यार दिखाया.

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नुपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी कर ली है. उदयपुर में हुई इस शाही शादी की पहली झलक कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे फैंस और सेलेब्स से खूब प्यार मिल रहा है. दोनों ने सोमवार शाम इंस्टाग्राम पर हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें परिवार और करीबी दोस्त भी नजर आए.

तस्वीरों में नुपुर और स्टेबिन मंडप में सात फेरे लेते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं. एक फोटो में स्टेबिन नुपुर के माथे पर प्यार से किस करते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में सिंदूरदान के वक्त नुपुर की बहन कृति सेनन उनके पीछे खड़ी दिखाई दीं. इस खास पल ने फैंस का दिल जीत लिया.

कृति सेनन ने थामी अपनी बहन के लिए फूलों की चादर

एक अन्य तस्वीर में कृति सेनन अपने भाइयों के साथ मिलकर नुपुर की फूलों की चादर थामे नजर आईं, जब नुपुर दुल्हन बनकर मंडप की ओर बढ़ रही थीं. आखिरी तस्वीर में दोनों परिवारों के सदस्य कपल को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दिए. शादी की तस्वीरों में पारंपरिक परिधान, सादगी और भावनाओं का खूबसूरत मेल देखने को मिला.

“तू मेरे कल का सुकून, ते आज का शुक्र”

तीन दिनों का भव्य कार्यक्रम

नुपुर और स्टेबिन की शादी तीन दिनों तक चली, जिसमें मेहंदी, संगीत और हल्दी जैसे पारंपरिक समारोह शामिल रहे. खास बात यह रही कि कपल ने पहले क्रिश्चियन वेडिंग की और इसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया. शादी में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए.

  • Related Posts

    चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

    Rajat Patidar Catch Video: चेन्नई की पारी का 16वां ओवर चल रहा था. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अटैक पर थे. CSK की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन क्रीज पर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….