Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण मेला का आयोजन

पोषण आहार के महत्व की अभिभावकों को दी गई जानकारी

अम्बिकापुर 20 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की 25वीं वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे रजत महोत्सव के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सरगुजा जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, महिलाएँ एवं ग्रामीणजन उपस्थित हुए।

पोषण मेले के दौरान शिशुओं के अभिभावकों को पौष्टिक आहार, संतुलित भोजन, आयरन एवं विटामिन युक्त खाद्य सामग्री तथा गर्भवती माताओं के लिए पोषण आहार की प्रदर्शनी कर पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से हरी सब्जियों, दाल, अनाज, फल एवं दुग्धजन्य पदार्थों के लाभ की विस्तृत जानकारी दीं।

रजत महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे.आर. प्रधान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें अभिभावकों को बच्चों के लिए घर में उपलब्ध स्थानीय खाद्य सामग्री से संतुलित आहार बनाने के सरल उपाय बताए गए। साथ ही कुपोषण की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोषण मेले का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना, बच्चों के कुपोषण को रोकना तथा माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराना है।

रजत महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने न केवल पोषण संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं बल्कि पोषणयुक्त व्यंजन चखकर संतुलित आहार की महत्ता को भी जाना।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुआ सिधमा का सफरः ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    अम्बिकापुर 26 अप्रैल 2026/  (IMNB NEWS AGENCY ) प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत…

    Read more

    पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख पढ़ाई के साथ मिला रोजगार

      रायपुर, 26 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाएं, सरकारी योजनाओं और अपनी मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी