Ro no D15139/23

पोषण पखवाड़ा 2025 का हुआ शुभारंभ, 08 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जिले में होंगे कार्यक्रम

अम्बिकापुर 08 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में आज पोषण पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम नगर निगम अम्बिकापुर की  महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

भारत सरकार द्वारा पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु जनआंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष विभिन्न विभागों के समन्वय से मार्च-अप्रैल माह में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी 08 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किए जा रहे हैं।
पोषण पखवाड़ा 2025 की प्रमुख गतिविधियाँ में जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर विशेष ध्यान। पोषण ट्रैकर में उपलब्ध लाभार्थी मॉड्यूल का व्यापक प्रचार-प्रसार कराना। सी-मैम मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन। बच्चों में मोटापे की समस्या रोकने हेतु स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना।
कलेक्टर श्री भोसकर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे आपसी समन्वय से पखवाड़े के दौरान प्रभावी एवं परिणाममूलक गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं, स्थानीय निकायों, सहयोगी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मंडलियों, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी एवं एनएसएस की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
इस कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार