Ro no D15139/23

पोषण पखवाड़ा 2025 – कौरिनभाठा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे बच्चों के चेहरे पर आयी मुस्कान और खुशी

बच्चों ने बाल गीत गाकर सुनाया
– पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता प्रदर्शित करने के लिए खाद्यान्न से बनाई गई सुंदर रंगोली
राजनांदगांव 19 अप्रैल 2025। जिले में पोषण पखवाड़ा उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। राजनांदगांव शहर के कौरिनभाठा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी दिखाई दी। बच्चों और उनके अभिभावकों को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई। जिले में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जा रही है, ताकि बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाया जा सके। जनसामान्य में सुपोषण के प्रति जागरूकता लाने के लिए उन्हें हरी साग-सब्जी, प्रोटीनयुक्त तिरंगा भोजन के बारे में बताया जा रहा है। बच्चों ने इस अवसर पर बाल गीत गाकर सुनाया। इस अवसर पर पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता प्रदर्शित करने के लिए खाद्यान्न से बनी सुंदर रंगोली बनाई गई थी। गर्भावस्था के दौरान जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर पोषण प्राथमिकता से देने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही पोषण ट्रैकर, कुपोषित बच्चों के लिए पौष्टिक आहार बच्चों में मोटापे की समस्या को रोकने के लिए स्वस्थ्य जीवन शैली के संबंध में जानकारी दी गई। मुनगा भाजी, लाल भाजी, पालक, चौलाई सहित विभिन्न तरह की भाजी, फल, सब्जियां, अनाज में मूंगदाल, चनादाल, मटर, अरहर, मसूर दाल, सोयाबीन की बड़ी, छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, पौष्टिक लड्डू, चना, गुड़, गुजिया, चिला, रागी के लड्डू जैसे विभिन्न पौष्टिक व्यंजन बच्चों के आहार में शामिल करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तारा साहू एवं श्रीमती गायत्री सोनवानी तथा बड़ी संख्या में बच्चें एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए किया गया चयनित

    राजनांदगांव 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र…

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?