Ro no D15139/23

पोषण पुनर्वास केंद्र ने लौटाई बच्चों की मुस्कान

डोंगरगढ़ एनआरसी में उपचार से 84 में से 71 गंभीर कुपोषित बच्चे हुए स्वस्थ

राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में जिला प्रशासन के निरंतर प्रयास सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से विकासखंड डोंगरगढ़ स्थित शासकीय अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों का प्रभावी उपचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब तक भर्ती किए गए 84 गंभीर कुपोषित बच्चों में से 71 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। एनआरसी में बच्चों को निर्धारित अवधि तक विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में रखा गया। इस दौरान उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आवश्यक दवाइयां, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा समुचित देखभाल उपलब्ध कराई गई। उपचार के परिणामस्वरूप बच्चों के वजन और स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ। बच्चों को स्वस्थ होने के बाद उनके परिजनों के साथ घर भेजते समय उन्हें घर पर बच्चों के पोषण, स्वच्छता, स्तनपान एवं पूरक आहार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई, ताकि बच्चे दोबारा कुपोषण की स्थिति में न पहुंचें।

एनआरसी से डिस्चार्ज होने के बाद भी इन बच्चों की नियमित निगरानी की व्यवस्था की गई है। स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को बच्चों के वजन, स्वास्थ्य और पोषण स्तर पर सतत नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विकासखंड डोंगरगढ़ में कुपोषण उन्मूलन के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। चिन्हित गंभीर कुपोषित बच्चों को समय पर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर उपचार एवं पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि प्रत्येक बच्चा स्वस्थ, सुपोषित और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सके।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!