Ro no D15139/23

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

प्रथम अपीलीय अधिकारी व जन सूचना अधिकारी हुए शामिल
अम्बिकापुर । सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सरगुजा संभाग स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यशाला में प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं जन सूचना अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
संभाग आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना के अधिकार अधिनियम की बारीकियों की जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों को होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सूचना से संबंधित प्रत्येक पहलू को गंभीरता से समझे एवं पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा अधीनस्थ अधिकारियों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने आरटीआई आवेदनों के शीघ्र निराकरण एवं सतत मॉनिटरिंग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय डिजिटलाइजेशन का है, ऐसे में यह समझना आवश्यक है कि डिजिटल जानकारी को सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत उपलब्ध कराना है या नहीं। यदि कराना है, तो इसके क्या प्रावधान हैं, उन्होंने सभी अधिकारियों से कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
राज्य सूचना आयोग की अवर सचिव सुश्री गीता दीवान एवं सेक्शन ऑफिसर श्री अतुल वर्मा ने जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर आवेदन की प्रवृत्ति को समझकर समय-सीमा में सूचना प्रदान करना आवश्यक है। श्री वर्मा ने अधिनियम की धारा 2 से 11 तक को विशेष रूप से अध्ययन करने की सलाह दी।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने अपने प्रश्नों के माध्यम से शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में जनपद स्तर के अधिकारियों को आरटीआई अधिनियम के प्रावधानों पर प्रशिक्षण दिया गया। बता दें कि 6 जून को सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, राज्य सूचना आयोग की अवर सचिव श्रीमती गीता दीवान, सेक्शन ऑफिसर श्री अतुल वर्मा, संभाग उपायुक्त श्री आर.के. खुटे, उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित संभागीय कार्यालयों के जन सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी