Ro no D15139/23

संविधान दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

संविधान की मूल भावना के अनुसार जनहित में कार्य करने का संकल्प

भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को मनाए जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान अंगीकृत किए जाने की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल ने कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए शपथ दिलाई।
अपर कलेक्टर श्री पटेल द्वारा दिलाई गई शपथ में भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय प्रदान करने, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता उपलब्ध कराने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इसी तरह जिले के शासकीय कार्यालयों, ब्लाक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए शपथ ली गई।

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना