Ro no D15139/23

पुरानी बस्ती के स्कूल को मिली नई शिक्षिका

युक्तियुक्तकरण ने एकल शिक्षकीय पाठशाला की मुश्किलें की दूर

कोरबा 11 अक्टूबर 2025/ अट्ठाइस बरस पहले खुले प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती अलगीडाँड़ में अब नई शिक्षिका आ गई है। नई शिक्षिका के आने पर न सिर्फ स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी खुश है, गाँव में रहने वाले वे परिवार जो अपने बच्चों को बहुत उम्मीद के साथ स्कूल भेजते हैं वे भी बहुत खुश है कि अब उनके बच्चों को नई शिक्षिका भी पढ़ाएगी।
पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम अलगीडाँड़ में संचालित प्राथमिक शाला में कुल 63 बच्चे दर्ज है। ज्यादातर विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति परिवार से हैं। विद्यालय में विगत कई वर्ष से एकमात्र प्रधानपाठक श्री रघुवीर सिंह ही थे जो सभी विद्यार्थियों की कक्षाएं लेते थे। इस दौरान उन्हें बहुत परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि युक्तियुक्तकरण से उनके विद्यालय में एक शिक्षिका पदस्थ हुई है। उनके पदस्थापना से उन्हें भी बहुत राहत मिली है। युक्ति युक्तकरण से पदस्थ शिक्षिका श्रीमती इंदु पैकरा ने बताया कि उनका नाम युक्तियुक्तकरण में आने के बाद उन्होंने 6 जून को विद्यालय में अपनी उपस्थिति दी। अब चार माह हो गए हैं। विद्यार्थियों के साथ घुल मिल गई है। विद्यार्थी भी उन्हें नई मैडम के नाम से जानते हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी अविनाश, अतुल, मुस्कान, मान्या, स्वाति, प्रियांशी ने बताया कि नई मैडम उन्हें पढ़ाती है। पहले बड़े गुरुजी अकेले पढ़ा रहे थे। विद्यार्थियों ने बताया कि नई मैडम खेल भी खेलाती है और बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश का अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा भी देती है।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?