Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ओंकार साहू का घर हुआ रौशन, बिजली बिल में मिली राहत, कटौती की समस्या से भी छुटकारा

*ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ता कबीरधाम, उपभोक्ता हो रहे लाभान्वित*

रायपुर, 30 जून 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कबीरधाम जिले के उपभोक्ताओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत लाभान्वित हुए कवर्धा नगर के रामनगर निवासी श्री ओंकार साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह योजना उनके लिए आर्थिक और घरेलू समस्याओं से राहत का सशक्त माध्यम बनी है।

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में हर वर्ष बिजली की अधिक खपत के चलते उनका मासिक बिजली बिल 1500 से 2500 रूपए तक पहुँच जाता था, जिससे आर्थिक भार झेलना पड़ता था। साथ ही, लगातार और लंबे समय तक बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई और घर के अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होते थे। लेकिन प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत ऑनलाइन आवेदन किया और अपने मकान की छत पर सोलर पैनल लगवाया।

श्री साहू ने बताया कि उन्होंने 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया, जिसकी कुल लागत 2 लाख रूपए आई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है, जबकि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 30 हजार रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी शीघ्र ही प्राप्त होने वाली है। इस तरह 1 लाख 8 हजार सब्सिडी मिल जाएगी। इस सहायता से उन्हें सोलर पैनल लगवाने में भारी आर्थिक सहयोग मिला है।

सोलर पैनल की स्थापना के बाद से उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। अब उनका बिल लगभग आधा हो गया है, जिससे उन्हें हर माह स्थायी आर्थिक राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब पूरे परिवार को बिजली कटौती से भी मुक्ति मिल गई है, और बिजली की उपलब्धता स्थायी बनी है।
श्री ओंकार साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना न केवल आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक प्रभावी और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे ग्रीन एनर्जी को अपनाएं और इस योजना का लाभ लेकर पर्यावरण तथा अपनी जेब दोनों की रक्षा करें।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं। यह योजना अब जन-जन तक पहुँच रही है और इसका असर हर घर में महसूस किया जा सकता है

  • Related Posts

    रात में मछुआरे का काम करने वाले अब्दुल फताह की छलांग ने लक्षद्वीप एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय लिखा

      वह लक्षद्वीप के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने लंबी कूद में 7 मीटर की दूरी तय की *लक्षद्वीप में कोई सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक नहीं है, इसलिए अब्दुल…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?