Ro no D15139/23

बाल दिवस पर जिले के 1 हजार बच्चों को कराया जाएगा स्वर्ण प्राशन संस्कार

आयुष विभाग धमतरी द्वारा कलेक्टर श्री मिश्रा के मार्गदर्शन में पहल

धमतरी, 13 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयुष विभाग जिला धमतरी द्वारा बाल दिवस के अवसर पर “बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण में आयुर्वेद का वरदान” थीम पर विशेष स्वर्ण प्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 14 नवम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सरस्वती शिशु मंदिर, आमातालाब रोड, आंबेडकर वार्ड, धमतरी में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के लगभग 1000 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। स्वर्ण प्राशन एक प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति है जिसे ऋषि-मुनियों द्वारा वर्णित किया गया है। यह बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, बुद्धि और स्मरण शक्ति में वृद्धि करने, पाचन तंत्र को संतुलित रखने तथा मानसिक व शारीरिक विकास में सहायक होता है।

स्वर्ण प्राशन में शुद्ध स्वर्ण के साथ गोघृत, शहद, अश्वगंधा, ब्राह्मी, वचा, गिलोय, शंखपुष्पी जैसी औषधियों का प्रयोग किया जाता है। यह पूर्णत: दुष्प्रभाव रहित है और बच्चों को सर्दी, जुकाम, मौसमी बीमारियों से बचाने में कारगर सिद्ध होता है। आयुष विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को इस कार्यक्रम में लाने और इस आयुर्वेदिक परंपरा के लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

  • Related Posts

    मत्स्य संपदा योजना से पुरुषोत्तम के एक्वा हब ने बदली केकराखोली की सूरत

      80 डिसमिल जमीन पर खड़ा किया मुनाफे का आधुनिक साम्राज्य, खुद बने आत्मनिर्भर, 10 ग्रामीणों को भी दिया रोजगार रायपुर, 14 मई 2026/ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना भारत सरकार…

    Read more

    खरीफ 2026 की तैयारी पूरी : खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता से किसानों को मिलेगी समय पर सुविधा

    कलेक्टर के मार्गदर्शन में उर्वरक वितरण व्यवस्था सुदृढ़, कालाबाजारी रोकने विशेष निगरानी दल सक्रिय   धमतरी, 13 मई 2026। आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम