Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर तपकरा में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ष्जैव विविधता संरक्षण हेतु विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने लिया संकल्पष्

 

जशपुरनगर 23 मई 2026/ अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर तपकरा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा विविध जनजागरूकता एवं संरक्षण आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों एवं युवाओं में जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों के मध्य निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जैव विविधता संरक्षण से संबंधित विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर जशक्राफ्ट, आरोग्य अमृत एवं महिला स्व सहायता समूहों द्वारा स्थानीय हस्तशिल्प एवं वन आधारित उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में स्थानीय स्तर पर निर्मित हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को विशेष सराहना प्राप्त हुई। साथ ही स्थानीय वन आधारित पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्फॉरेस्ट फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया गया।
फेस्टिवल में विभिन्न वन उपजों से तैयार पारंपरिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन एवं वितरण किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीवों के महत्व एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया। उनके संबोधन से विद्यार्थियों एवं स्थानीय जनसमुदाय में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं उत्साह का संचार हुआ।
कार्यक्रम के अंत में वनमंडलाधिकारी जशपुर श्री शशि कुमार ष्भा.व.सेष् द्वारा उपस्थित सभी जनों को जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग हेतु सामूहिक संकल्प दिलाया गया। वन विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में जैव विविधता संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं नई पीढ़ी को प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल